संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर का होगा उच्चीकरण : सविता कपूर

कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर जी ने संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर के उच्चीकरण एवं पुननिर्माण कार्य को घोषणा में सम्मिलित करने पर माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया ।

इस अवसर पर श्रीमति कपूर ने बताया कि अस्पताल को लगातार उच्चीकरण करने की मांग हो रही थी हमने 2022 चुनाव में भी कहा था कि हमारी प्राथमिकता है कि अस्पताल का उच्चीकरण हो जिसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन किया गया और उन्होंने इस अस्पताल को 50 बेड का करने की घोषणा की ।
श्रीमति कपूर ने कहा कि लगभग 10 करोड़ की लागत से उच्चीकरण के पश्चात दून और कोरोनेशन में दबाव भी कम होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *