गंगा प्रेम हॉस्पिस निशुल्क कैंसर क्लिनिक 29 नवम्बर को देहरादून में – hindikhabar24x7.com

गंगा प्रेम हॉस्पिस निशुल्क कैंसर क्लिनिक 29 नवम्बर को देहरादून में

29 नवम्बर, रविवार, प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक, देहरादून में स्वास्तिक प्लाजा निकट, बंजारावाला-स्थित, पुराना संजीवन स्कूल (आनंद ट्रस्ट) में गंगा प्रेम हॉस्पिस का निशुल्क कैंसर क्लीनिक आयोजित हो रहा है। क्लीनिक में दिल्ली के राजीव गाँधी कैंसर संस्थान के प्रधान निदेशक-सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, डॉ ऐ के दिवान मरीज़ों को निशुल्क परामर्श देने के लिए उपलब्ध रहेंगे। गले, मुंह, सिर, एवं ब्रैस्ट के कैंसरों की सर्जरी विशेषज्ञ डॉ ऐके दीवान गत ४० वर्षों से कैंसर इलाज में कार्यरत हैं और 18000 से अधिक ऑपरेशन कर चुके हैं ।

29 नवम्बर के कैंसर क्लीनिक में डाक्टरी परामर्श के साथ-साथ दवा वितरण, ब्लड शुगर, बी पी एवं वज़न माप सेवा निशुल्क है।

कैंसर की अग्रिम अवस्था के मरीज़ों के लिए घर-पर-नर्स-द्वारा-विज़िट सेवा हॉस्पिस की और से देहरादून, हरिद्वार, एवं ऋषिकेश में निशुल्क दी जाती है।

मरीज़ गंगा प्रेम हॉस्पिस कैंसर हेल्पलाइन 9410707108 पर निशुल्क पंजीकरण करवा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *