देहरादून 23 नवंबर वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन रिलिजन एंड नॉलेज (वर्क) के कार्यकर्ताओं ने आज पटेल नगर महंत हॉस्पिटल के बाहर सभी जनमानस, चलते राहगीरों,मरीजों के तीमारदारों के लिए एक फ्री फूड सेवा (भोजन) की व्यवस्था की जिसको वर्क के कार्यकर्ताओं ने बखूबी अंजाम दिया और हर जरूरत मंद व भूखे प्यासे इंसानों को खाना पानी वितरण करने का कार्य किया
स्मरण रहे की वर्क के कार्यकर्ता इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरत पड़ने पर करते रहते हैं वर्ग के कार्यकर्ता सुबह 11:30 बजे महंत हॉस्पिटल के निकट एक कार में चावलों की ताहरी बनाकर लाये और सभी आम जनमानस, चलते-फिरते,राहगीरों, जरूरतमंदों को फ्री भोजन वितरण करने का कार्य किया वर्क के कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस प्रकार के कार्य करके मन की शांति प्राप्त होती है और जरूरतमंदों तक उनकी जरूरत का कपड़ा भोजन और अपनी जरूरत की चीजें पहुंच जाती है सभी को चाहिए कि हम संसार के सभी जीवों पर दया करें और उनका ख्याल रखें ,जिससे देश में अमन चैन सुकून शांति बनी रहे सभी मिलजुल करके हर जन मानस और देशवासी का ख्याल रखें और जहां जरूरत पड़े वहां हम सभी गरीब दीन दुखी, जरूरतमंद परेशान हाल,बीमार, लोगों के साथ खड़े दिखाई दें वर्क का यही उद्देश्य है और हम आगे भी इस प्रकार के कार्य करते रहेंगे
इस अवसर पर वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन रिलिजन नॉलेज वर्क के उत्तराखंड प्रभारी मोहम्मद दानिश अफजल, इलियास कुरैशी, हुस्ने मुबारक, मोहम्मद फैजान,मोहम्मद उजैर,प्रभात डंडरियाल, आरिफ वारसी,गुलाम मुस्तफा, मोहम्मद फरमान,सहित वर्क के बच्चों बच्चियों और साथियों ने भी भाग लिया