सीपीआईएम ने ईरान पर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुऐ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजराइल के प्रधानमंत्री नेतान्याहू का पुतला दहन किया

सीपीआई (एम) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया इजराइल यात्रा के मद्देनजर सरकार के रुख पर कडे़ सवाल उठाते हुये अमेरिका द्वारा ईरान पर सैन्य हमले की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुऐ आज राजधानी देहरादून में प्रदर्शन के माध्यम से अपना जोरदार विरोध करते हुऐ राजपुर रोड़ पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं उनके सहयोगी इजराइल के प्रधानमंत्री नेतान्याहू का पुतला दहन किया तथा अमेरिकन साम्राज्यवादी व बिस्तारवादी नीतियों का जोरदार विरोध किया तथा अमेरिका के खिलाफ तथा ईरान की जनता के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की गई ।
इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर चीन और रूस,उत्तरी कोरिया तथा शान्तिकामि देशों ने इस हमले तथा अमेरिकी दादागिरी को कायरतापूर्ण कार्यवाही की निन्दा करते हुऐ इस हमले को दूसरे सम्प्रभु राष्ट्रों के आन्तरिक मामलों में हस्तक्षेप कहा है,इससे पहले अमेरिका बेनेजुयला के साथ भी ऐसी हरकतें कर चुका है ।वक्ताओं ने कहा है कि विश्व स्तर पर इस सन्दर्भ में कूटनीतिक समाधान के लिए प्रयास करते हुऐ अमेरिका को अलग थलग किया जाना चाहिऐ
सीपीआई (एम) ने आज प्रदर्शन के माध्यम मोदी सरकार के रवैये पर सवाल उठाये तथा इस हमले को लेकर सख्त नाराजगी जताई है। इस अवसर पर अमेरिकी दादागिरी को “अंतरराष्ट्रीय कानून और ईरान की संप्रभुता का खुला उल्लंघन” बताया है तथा कहा है कि यह हमला ईरान के साथ चल रही कूटनीतिक वार्ता को नजरअंदाज कर किया गया, जिससे साफ है कि अमेरिका और इजराइल शान्ति प्रयासों में विश्वास नहीं रखते। वक्ताओं ने अमेरिका को “युद्ध प्रिय बदमाश” करार देते हुए आरोप लगाया है कि वह सम्प्रभु राष्ट्रों पर हमला कर अन्तरराष्ट्रीय मानदण्डों को कमजोर कर रहा है।वक्ताओं ने वहां के सर्वोच्च नेता व उनके परिवार तथा उच्चाधिकारियों कायरना ढंग से हमला करने तथा उनकी शहादत पर गहरा दुःख प्रकट किया तथा ईरान की संघर्षशील जनता के साथ एकजुटता प्रदर्शित का इजहार किया ।
वक्ताओं ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की इजराइल यात्रा के ठीक बाद हुए इस हमले को लेकर चिंता जताई है। वक्ताओं ने एक स्वर से केंद्र सरकार से मांग की है कि वह “अपने मित्र देश ईरान” पर हुए इन हमलों की स्पष्ट रूप से निंदा करे और तुरंत युद्ध विराम की अपील करे। वक्ताओं ने कहा यह भी दुखद है कि पीएम मोदी ने इजराइल में खड़े होकर कहा कि “इंडिया स्टैंड्स विद इजराइल”, जिसके दो दिन बाद ही इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया। इस यात्रा ने सैन्य कार्रवाई को एक राजनीतिक समर्थन देने का आभास कराया है। पार्टी ने सरकार को यह भी याद दिलाया कि भारत के इजराइल के साथ ही नहीं, बल्कि ईरान और फिलिस्तीन के साथ भी सभ्यतागत, आर्थिक और ऊर्जा संबंधी गहरे संबंध हैं।
प्रमुख वक्ताओं में पार्टी राज्य सचिव राजेन्द्र पुरोहित, देहरादून सचिव अनन्त आकाश, सीआईटीयू जिला महामंत्री लेखराज, उपाध्यक्ष भगवन्त पयाल, एस एफ आई प्रदेश अध्यक्ष नितिन मलेठा, पार्टी नेता गंगाधर नौटियाल आदि प्रमुख थे ।
इस अवसर पर सीआईटीयू सचिव अभिषेक भण्डारी ,कोषाध्यक्ष रविन्द्र नौडियाल, एस एफ आइ प्रदेश महामंत्री शैलेन्द्र परमार,जिलामंत्री अय्याज खान,शमा परवीन, बिजय रमोला ,सावेज अहमद,प्रेंमा गढ़िया, सावेज खान,सोनू कुमार, सलिम खान ,शराफत अलि ,अंश सैफी ,अशोक सचदेवा, मेहरबान,इश्याहक अंसारी, नितिन बौंठियाल ,सोफियान आदि बड़ी संख्या पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे ।
प्रदर्शन पार्टी कार्यालय से शुरू होकर राजपुर रोड़ पहुंचा जहाँ गांधी पार्क के पास राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व इजराइल प्रधानमंत्री नेतान्याहू का पुतला दहन किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *