प्रेमनगर में बच्चों द्वारा दीपावली पर्व मनाया गया – मिष्ठान व लेखन सामग्री का वितरण – hindikhabar24x7.com

प्रेमनगर में बच्चों द्वारा दीपावली पर्व मनाया गया – मिष्ठान व लेखन सामग्री का वितरण

श्री सनातन धर्म मंदिर, प्रेमनगर में स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान द्वारा संचालित महर्षि वाल्मीकि शिक्षा संस्कार केंद्र में दीपावली पर्व अति धूमधाम से मनाया गया। स्नेहा ने दीपावली के बारे में सभी बच्चों व अतिथियों को जानकारी प्रदान की। राधा ने हिंदी माह, रितिका ने पंचांग की तिथियां और भूमिका ने नव माताओं के बारे में जानकारी प्रदान की। आरती व नैतिक ने गीत प्रस्तुत किए।
मुख्य वक्ता पंडित के के लोहानी जी ने बच्चों को शिक्षा में आगे बढ़ने के टिप्स दिए और हिन्दू पर्वों के महत्व बताए। केंद्र संचालिका श्रीमती पारुल विश्नोई जी ने केन्द्र के बच्चों के रिजल्ट्स बताते हुए कहा कि इस बार केन्द्र के एक तिहाई से अधिक बच्चों ने 85% से अधिक अंक पाए हैं। कार्यक्रम का सफल व उत्कृष्ट संचालन कक्षा नौ की छात्रा वैष्णवी द्वारा किया गया।
संस्था महासचिव श्री हरीश कटारिया जी ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान की। वयोवरिष्ठ श्री ध्यानी गुरुजी ने भी बच्चों को संबोधित किया। अंत में संस्था अध्यक्ष श्री के के अरोड़ा जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम उपरांत दून TVS के स्वामी श्री राजेश भाटिया द्वारा बच्चों द्वारा मिष्ठान व संस्था द्वारा लेखन सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर केंद्र संचालिका श्रीमती पारुल बिश्नोई, केंद्र प्रभारी गुलशन माकिन, ए के कौल, डी सी ध्यानी, एस डी ढौंडियाल, रवि भाटिया सहित बच्चों के अभिभावक और नगर के गण मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *