उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लालचंद शर्मा ने बदरीनाथ धाम से सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट के लिए रवाना हुए हेलीकॉप्टर के ज्योतिर्मठ क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने और हादसे में पायलट सहित छह लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
श्री शर्मा ने कहा कि इस हृदयविदारक हादसे की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने मृतकों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और उनके परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा प्रदेश शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा है।