करवा चौथ पर श्री लाल चंद शर्मा और श्रीमती कोमलदीप वोहरा ने महिलाओं को वितरित की श्रृंगार सामग्री एवं सरगी – hindikhabar24x7.com

करवा चौथ पर श्री लाल चंद शर्मा और श्रीमती कोमलदीप वोहरा ने महिलाओं को वितरित की श्रृंगार सामग्री एवं सरगी

देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र में करवा चौथ के पावन अवसर पर समाज सेवा एवं महिला सम्मान की भावना के साथ श्रृंगार सामग्री एवं सरगी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन्द्र विहार मंदिर, वार्ड संख्या 32, बल्लुपुर, राजेन्द्र नगर में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन समाज सेवक एवं कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लाल चंद शर्मा जी तथा पार्षद श्रीमती कोमलदीप वोहरा जी के सौजन्य से किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को श्रृंगार सामग्री एवं सरगी वितरित कर करवा चौथ की शुभकामनाएं दी गईं। इस पहल के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के साथ महिलाओं के प्रति सम्मान, स्नेह और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर श्री लाल चंद शर्मा जी एवं श्रीमती कोमलदीप वोहरा जी ने त्योहारों को समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग बढ़ाने का माध्यम बताते हुए सेवा भावना के साथ सामाजिक कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में क्षेत्र के स्थानीय लोगों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए त्योहार की खुशियों को साझा किया।

कार्यक्रम में दीप वोहरा, अमित गुरुंग, सोनी नेगी, रीना नेगी, दीपा रजवार, शिखा बागड़ी, ममता गुरुंग, डिंपल यादव, जितेंद्र नेगी, वरेन्द्र नेगी, भरत चंद, विजेंद्र, योगेंद्र, भास्कर ममगाईं, सीमा नागी, आशीष कुमार, शिवराज गुरंग, माधुरी, दिवाकर बागड़ी, रीना एवं सुजाता यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *