महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर राजपुर के पूर्व विधायक राजकुमार जी ने कांवली रोड स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर और प्रेमनगर स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की और भगवान वाल्मीकि जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन और उनके द्वारा रचित पवित्र रामायण हमें समता, न्याय और आपसी भाईचारे का संदेश देती है। उन्होंने प्रदेश की जनता की भलाई, उनके अधिकारों की रक्षा और सर्वसमाज के उत्थान के प्रति अपना संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में उनके साथ प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री लाल चंद शर्मा जी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस पावन मौके पर श्री लाल चंद शर्मा जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, “महर्षि वाल्मीकि जी के विचार आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा से उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज के हर दबे-कुचले और वंचित वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रयासरत रही है। हमें मिलकर एक सशक्त, न्यायपूर्ण और एकजुट समाज का निर्माण करना है।” इस खास मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष SC विभाग श्री अजय बेनीवाल जी, श्री सोमप्रकाश वाल्मीकि जी, अमीचंद सोनकर जी, आदि मौजूद रहे।