माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून में आयोजित विशेष शारदीय नवरात्रि पूजा अनुष्ठान की आज वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कर पूर्णाहुति दी गई विश्व शांति देश के चौमुखी विकास और देवभूमि उत्तराखंड की सुख शांति और उन्नति की की मंगल कामना की गई आज प्रातः विशेष पूजा अर्चना कर श्री दुर्गा सप्तशती पाठ किया गया फिर सामूहिक यज्ञ और आरती की गई, पंडित कमल जोशी, पंडित जनार्दन नौटियाल और मंडली द्वारा सुमधुर भजनों से वातावरण को और भक्तिमय और शक्तिमय कर दिया उसके बाद नौ कन्याओं की विशेष पूजा अर्चना कर भोग लगाया गया ओर उनको दक्षिणा और उपहार भेंट किए गए आज दिन भर मंदिर में आने वाली सैकड़ों कन्याओं का सम्मान कर दक्षिणा भेंट की गई, टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्थित सभी मंदिरों में पुड़ी, हलुवा, चना, शब्जी आदि का भोग लगाकर विशाल भंडारा आयोजित किया गया आज के कार्यक्रम में मंदिर के संस्थापक योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी, नीरज अग्रवाल, डा मथुरा दत्त जोशी, भगवती जोशी, गीता जोशी, डा सुनील अग्रवाल, एडवोकेट तनुज जोशी, आचार्य विनीत बडोनी आचार्य आयुष पोखरियाल ऋषिपाल, हर्षपति रायल विजय पाल आदि का विशेष सहयोग रहा।