उत्तराखंड के इतिहास में दिनांक 17-10-2026 को तय समयनुसार प्रातः 7:00 से किशोर दा की 39वीं पुण्यतिथि पर 39 घंटे का अखंड गायन महा-अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। जिसमें सर्वप्रथम श्रृंखला म्यूजिकल ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष श्री पीयूष निगम एवं प्रीति रावत ने गणेश वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस बार देवभूमि की देहरादून म्यूजिक इंडस्ट्री के 150 से अधिक कलाकार लगातार 39 घंटे गाकर पूज्य किशोर कुमार को देंगे ऐतिहासिक ‘‘स्वरांजलि’’ इस अनोखी सांस्कृतिक साधना को देश-विदेश से आशीर्वाद मिल रहा है ।
देहरादून म्यूजिक इंडस्ट्री व उत्तराखंड के लगभग 155 स्थानीय व नई दिल्ली से गायक, वादक और संगीतकार मिलकर किशोर दा को श्रद्धांजलि देने के लिए लगातार 39 घंटे नॉन स्टॉप उनके 500 से अधिक कालजयी गीतों को गाकर एक अनोखी ‘‘स्वरांजलि “प्रस्तुत करी।
यह पूरा इवेंट मां गौरी ओल्ड एज होम के सहायतार्थ किया जा रहा है,जिसमें अपने स्वयं के घर से निकाले हुए बुजुर्ग आकर अपने इस नए इतने बड़े संगीत परिवार में खुशियां ही खुशियां पाईं