कम्प्यूटर एवं सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षुओं को त्रैमासिक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण - hindikhabar24x7.com

कम्प्यूटर एवं सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षुओं को त्रैमासिक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण

गोर्खाली सुधार सभा द्वारा युवाओं को निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण एवं महिलाओं को स्वरोजगार हेतु निःशुल्क सिलाई कढा़ई प्रशिक्षण संचालित किया जाता है और त्रैमासिक बेसिक प्रशिक्षण समापन पर प्रमाण पत्र भी प्रदान किये जाते है ताकि वे अपने उज्जवल भविष्य के उन्नति पथ पर अग्रसर हों | इन प्रशिक्षणों के फलस्वरूप अबतक सैकड़ों युवा , युवतियां और महिलाएँ लाभान्वित हुई हैं |

आज गोर्खाली सुधार सभा के सम्मानित अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापाजी ने कम्प्यूटर एवं सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्रके इन प्रशिक्षुओं को “त्रैमासिक बैसिक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र” प्रदान किये:—-
१)सौरभ पंवार
२)अलिशा थापा
३) अदिति
४)रिया आले
५)मीनल सिंह
६) विकास यादव
७) युवराज शर्मा
८) प्रियांशु महर
९)दिक्षा
१०) कृष्णा कुमारी
११) अनामिका यादव
१२) अनुष्का
१३)रोशनी
१४) प्रिया राठौर
१५) सरस्वती चंद
१६)गुलाफ्शा परवीन
१७)रीना पंवार
१८)संतोषी देवी
१९)काजोल शर्मा
20) अनामिका यादव

अध्‍यक्षजी ने सभी प्रशिक्षुओं को बधाई एवं उज्जवल भविष्यकी शुभकामनाएं भी दीं | उन्होंने कम्प्यूटर प्रशिक्षिका श्रीमती सुनीता सैनी एवं सिलाई- कढ़ाई प्रशिक्षिका श्रीमती अनिता सोनी की प्रशिक्षण कार्य- कुशलता की सराहना भी की ।

इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापाजी , उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा सुब्बा चंद ,महामंत्री श्री गोपाल क्षेत्री , सचिव श्री मधुसूदन शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रभा शाह,सम्पादक श्री उदय ठाकुर, श्री अशोक वल्लभ शर्मा, श्री सुधीर शाही, एवं नये सत्र के प्रशिक्षु भी उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *