शासकीय समर कैम्प का समापन में बच्चों को पुरस्कृत किया

राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला में आयोजित शासकीय समर कैम्प में बच्चों से गत 6 दिन में दिये गये प्रशिक्षण के विषय की जानकारी ली, बच्चों ने अपने अनुभवों को साझा किया, गायत्री मंत्र का अभ्यास किया।

अध्यापक एवं समर कैम्प प्रभारी मन मोहन बहुगुणा ने कहा समर कैम्प में जो कुछ सिखा है उसके अनुभवों को अपने सहपाठियों के साथ भी साझा करें। अध्यापिका श्रीमती सुनीता खंडूरी ने योग, ध्यान, राज्य में प्रयोग होने वाली बोली -भाषाओं का मार्गदर्शन दिया, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. स्वामी एस. चंद्रा ने समर कैम्प में प्रयोग किए सभी विषयों को दोहराने एवं मन मस्तिक को एकाग्रत रखने के लिए बताया।

इस अवसर पर सर्वश्री मन मोहन बहुगुणा, श्रीमती सुनीता खंडूरी, डॉ स्वामी एस चंद्रा, आनन्द क्षेत्री के अतिरिक्त विधार्थियों ने भाग लिया।शासकीय समर कैम्प के समापन में बच्चों को पुरस्कृत किया गया, अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *