आज ईद के पावन अवसर पर कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के साथ शहर के विभिन्न व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने शहर काजी मुफ़्ती हशीम अहमद कासमी से मुलाकात कर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान सभी धर्मों के लोगों ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का प्रतीक है तथा समाज में एकता और सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी को मिल-जुलकर कार्य करना चाहिए।
सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को ईद की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश और देश में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, पार्षद वीरेंद्र बिष्ट, एमियुल शेम, हरी हेरिंग, सुनील कुमार बांगा, अजीत सिंह, राजेंद्र घाई, सुशील कुमार एवं भूरा भाई सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।