प्रधानमंत्री जी की अपील से साइकिल पर उतरे अमित कपूर.

ईरान संकट से जूझ रहा विश्व जिससे कई तरह की दिक़्क़तो से अनेको देश प्रभावित हुए है, जिसमें ईधन की एक बहुत बड़ी समस्या को प्रधानमंत्री जी ने जनमानस तक फैलने से किसी प्रकार रोका हुआ है, हाल ही में प्रधानमंत्री जी ने ईधन का उपयोग कम करने की अपील देश की जनता से करी है,

इसी को ध्यान में रखते हुए भा ज पा नेता अमित कपूर ने अपने भा ज पा के कार्यकरताओं एवं सामाजिक कार्यकरताओं के साथ मिलकर जनमानस को मैसेज देने के लिए व स्वम ईधन का उपयोग कम करने के लिए साइकिल से वार्डो में घूमकर जनसम्पर्क व सामाजिक कार्य कर

रहें है.
अमित कपूर ने बताया 2011 में भी पेट्रोल के दाम वृद्धि के विरोध में उन्होंने बहुत संख्या में साइकिल सवारो को इक्क्ठा कर एक साइकिल रैली निकली थी तब मकसद अलग था आज अलग विषय है जहाँ पूरा विश्व ईरान के युद्ध से उत्पन्न हुए संकट से जूझ रहा है, अमित कपूर ने कहा उन्होंने लगभग 10-15 दिनों से इस बात पर जोर देना शुरू कर दिया था की ईधन को बचाने के लिए आस पास जाने के लिए साइकिल का उपयोग करा जाए इसके लिए वे स्वम भी साइकिल पर जा रहें है और ज्यादातर इलेक्ट्रॉनिक कार का उपयोग कर रहें हैं, लोगो को जागरूक भी कर रहें हैं इससे न केवल सेहत ठीक रहेगा व देश भी संकट से बचेगा.
सीमाद्वार वार्ड में पार्षद श्री विनोद रावत जी के साथ जनसम्पर्क किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *