महाराणा प्रताप विचार मंच ने धूमधाम से मनाई महाराणा प्रताप की 487वीं जयंती

9वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की 487 वी जयंती ISBT पार्क में स्थापित महाराणा जी की मूर्ति पर फ़ूलों से पुष्प वर्षा कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई. समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में जूना अखाडे के वरिष्ठ महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी यतींद्नंद गिरी जी महाराज जी प्रेरक और ऊर्जा से भरा उद्बोधन रहा. उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज के युवाओ को आगे बढ़ कर जिन्होंने मुग़लों के अत्याचार के कारण अपनी जान और अस्मिता बचाने के लिए तलवार की नोक पर धर्म परिवर्तन कर लिया था उन्हें दुबारा सनातन हिन्दू धर्म में घर वापसी का अभियान चलाना चाहिए. विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य सभा के सदस्य श्री नरेश बंसल जी ने कहा कि आज मोदी जी के राज में गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक सन्तान धर्म की पताका लहर रही हैं. महाराणा प्रताप विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री रतन सिंह चौहान ने बताया कि विचार मंच पिछले 16 वर्षो से लगातार महाराणा प्रताप जी की जयंती मानता आ रहा हैं. उन्होंने बताया कि इस अवसर 12 कक्षा में 99.50% अंक लाने वाले छात्र अरण्य वत्स को महाराणा प्रताप रत्न 2026 से सम्मानित किया गया. इसके अलावा रतन सिंह चौहान ने बताय की इन महान विभूतियों को भी महाराणा प्रताप रत्न 2026 से सम्मानित किया गया.

शिक्षा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने पर श्रीमती इंदु बाला जी को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर L P थपलियाल जी और नारी सशक्तिकरण के लिए श्रीमती ऊषा शर्मा जी को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर महाराणा प्रताप विचार मंच के पवन कुमार. गजेंद्र चौहान. आदित्य चौहान. प्रतीक अरोड़ा. डा दीपक सोम. अरुण भट्ट. डा वतन सिह चौहान. सचिन चौहान. मुकेश कुमार. विकास टोंक. श्रीमती सविता चौहान. विनीता चौहान. कविता शुक्ला. गुड्डी बिष्ट. कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री मुकेश आनंद जी ने की. कार्यक्रम का संचालन विजय जोशी जी ने किया. कार्यक्रम के पश्चात भंडारे का आयोजन भी किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *