परिषद के बैनर तले महिला अध्यक्ष प्रमिला रावत के नेतृत्व में देहरादून शहीद स्थल पर मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहा कांड के दोषियों के खिलाफ धरना देकर काला दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को ज्ञापन भी सौंपा गया।
हमारी मांग है कि शहीदों को न्याय मिले और दोषियों के खिलाफ शीघ्र कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
यदि जल्द न्याय नहीं मिला, तो हम व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। दर्शानी राणा,सुभाग फर्स्वाण,गीता नेगी,भगवान नेगी,मीरा गुसाईं,रेखा,सुमन बहुगुणा, राजेश्वरी देवी सुनीता गीता बिष्ट,कल्पेश्वरी नेगी,शीला जखमोला, एकदासी सिलसवाल,पुष्पा रावत, शकुंतला देवी,शकुंबरी देवी कही मातृशक्ति उपस्थित रहे,