आज 21 कैंट विधानसभा क्षेत्र में माननीय विधायक श्रीमती सविता कपूर जी ने अपने कार्यालय में लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में क्षेत्र में जलभराव, सड़क निर्माण एवं मरम्मत तथा नाली निर्माण एवं सफाई से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विधायक जी ने अधिकारियों को बरसात के दौरान जलभराव की समस्या वाले क्षेत्रों में आवश्यक कार्यवाही करने तथा सड़क एवं नाली से संबंधित जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
बैठक में लोक निर्माण विभाग से सहायक अभियंता श्री राजकुमार
अपर सहायक अभियंता श्री ललित मोहन चौहान जी एवं अपर सहायक अभियंता श्री अनिल भट्ट तथा नगर निगम से सहायक अभियंता श्री रजत कोठियाल उपस्थित रहे।
माननीय विधायक श्रीमती सविता कपूर जी ने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय कर आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं।

Leave a Reply