स्वामी विवेकानंद मंडल, कैंट विधानसभा की मासिक संगठनात्मक बैठक माननीय विधायक श्रीमती सविता कपूर जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं मंडल अध्यक्ष श्री राहुल चौहान जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगामी 9 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली भव्य तिरंगा यात्रा एवं ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के लिए व्यापक रणनीति एवं कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान अभियान को प्रत्येक बूथ एवं शक्ति केंद्र तक सफलतापूर्वक पहुँचाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
माननीय विधायक श्रीमती सविता कपूर जी ने कहा कि राष्ट्रभक्ति, संगठन की मजबूती और जनसंपर्क भारतीय जनता पार्टी की पहचान है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को तिरंगा यात्रा एवं ‘हर घर तिरंगा अभियान’ से जोड़कर राष्ट्रप्रेम का संदेश घर-घर तक पहुँचाएं।
बैठक में महानगर महामंत्री श्री विजेंद्र थपलियाल जी, प्रदेश प्रवक्ता श्री हनी महेश पाठक जी, महानगर उपाध्यक्ष श्री राजेश कम्बोज ‘नीतू’ जी, स्वामी विवेकानंद मंडल के उपाध्यक्ष श्री रणजीत सेमवाल जी एवं श्री हैप्पी शर्मा जी, मंडल महामंत्री श्री संजय अरोड़ा जी, पार्षद श्री एडवोकेट प्रवीण नेगी जी, पार्षद प्रत्याशी श्री मनीष पाल जी, स्वामी विवेकानंद मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री स्पर्श तलवार जी, महामंत्री श्री अनुभव सिंह पोखरियाल जी सहित विभिन्न बूथों के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक एवं मंडल के समस्त पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक का समापन राष्ट्रहित एवं संगठन हित में पूर्ण समर्पण के साथ आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
स्वामी विवेकानंद मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न, तिरंगा यात्रा एवं ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को सफल बनाने पर हुआ मंथन

Leave a Reply