दीन दयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अंतर्गत श्री नानकमत्ता साहिब एवं रीठा साहिब जी की तीर्थ यात्रा पवित्र अरदास व माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के शुभकामना संदेश के साथ प्रारंभ हुई ।
इस अवसर पर उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष बलजीत सिंह सोनी जी ने श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए उनकी मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को प्रदेश एवं देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। दीन दयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को सम्मानपूर्वक व सुविधापूर्ण तीर्थ यात्रा का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना । सभी श्रद्धालुओं ने राज्य सरकार व माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार व्यक्त करते हुए इस जनकल्याणकारी यात्रा की सराहना की।
इसके उपरांत श्री सोनी व पर्यटन अधिकारी श्री जसपाल चौहान द्वारा हरी झंडी दिखाकर व सभी यात्रियों की सुखद, सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना करते हुए रवाना किया ॥
इस अवसर पर मुख्य रूप से स रणजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह आनंद,मनजीत सिंह, चंद्र मोहन,किरन कौर,जसविंदर कौर व पर्यटन विभाग सें जुड़े अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply