बस्ता रहित दिवस पर छात्राओं ने सीखी मंडाला आर्ट, रचनात्मक गतिविधियों में लिया हिस्सा

बस्ता रहित दिवस पर फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में आर्ट एंड क्राफ्ट विषय के अंतर्गत मंडाला आर्ट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। छात्राओं ने इस आर्ट की बारीकियों को प्रथम बार जाना और सीखा।कुमारी निष्ठा चौबे जो की दुबई के विद्यालय की छात्रा हैं उन्होंने विद्यालय की छात्राओं को मंडाला आर्ट से परिचित करवाते हुए इस कला की वर्कशॉप की।इस के साथ ही बस्ता रहित दिवस पर अन्य कई गतिविधियों का आयोजन भी किया गया।

विद्यालय की छात्राओं ने आज के दिन एक पेड़ मां के नाम की शपथ भी ली तथा नगर निगम देहरादून की ओर से स्वच्छता शपथ तथा पौधा रोपण भी किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य मोना बाली ने बस्ता रहित दिवस को छात्राओं में रुचि अनुसार रचनात्मक कार्य करने ओर मानसिक तनाव को कम करने हेतुएक सशक्त प्रयास बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *