विधायक सविता कपूर ने प्रेमनगर विंग-8 में सीसी सड़क का किया लोकार्पण, क्षेत्रवासियों में उत्साह

प्रेमनगर विंग नंबर 8 में सीसी सड़क निर्माण कार्य का माननीय विधायक सविता कपूर, कैंट विधानसभा  द्वारा विधिवत लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखा गया और उन्होंने लंबे समय से चली आ रही सड़क और जल भरवाव की समस्या के समाधान हेतु माननीय विधायक जी का आभार व्यक्त किया।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती सविता कपूर जी ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
इस अवसर पर श्रीमती सवर्ण जी, श्री सोमपाल जी, श्री सरबजीत जी, श्री हरीश कोहली जी, श्री हिमांशु गोगिया जी, श्री संजय अरोड़ा जी, श्री स्पर्श तलवार जी एवं श्री अनुभव पोखरियाल जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रवासियों ने माननीय विधायक जी का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी ऐसे ही विकास कार्यों की अपेक्षा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *