हरेला पर्व 16 जुलाई 2026 के शुभ आगमन पर मैं कैप्टन आलम सिंह भण्डारी, देहरादून इस हरेला पर्व सम्बन्धित एक प्रस्तुति भेज रहा हूं,जो कि स्वयं मेरे नाती द्वारा 2012 में यह रुद्राक्ष का पेड़ गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था के पौधारोपण कार्यक्रम में लगाया था और अब वह 19 बर्ष का हो गया है जो स्नातक कक्षा में प्रवेश कर गया है। यह वृक्ष भी हमारे नाती के साथ बढ़ा और छायादार भी हो गया है। स्थान श्रम मंत्रालय कार्यालय प्रांगण माजरा। यदि इसे आने वाली पीढ़ी के लिए एक उदाहरण तौर पर आप अपने समाचार पत्रों में प्रकाशित करने की कृपा करें तो पर्यावरण प्रेमियों के लिए काफी सुखद संदेश होगा। धन्यवाद। कैप्टन आलम सिंह भण्डारी।
नाती के साथ बड़ा हुआ रुद्राक्ष का पेड़, हरेला पर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश

Leave a Reply