माननीय विधायक श्रीमती सविता कपूर जी ने अपने विधानसभा कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र की आंगनबाड़ी बहनों के साथ आत्मीय मुलाकात की तथा उनके कार्यों और समस्याओं के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर जी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में अभिलेखों एवं आवश्यक सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव हेतु 18 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए लोहे की अलमारियों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर जी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं समाज में मातृ एवं शिशु कल्याण, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एवं विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को मजबूत एवं सशक्त बनाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित आंगनबाड़ी बहनों ने विधायक श्रीमती सविता कपूर जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोहे की अलमारियों के उपलब्ध होने से केंद्रों में आवश्यक दस्तावेजों एवं सामग्री को सुरक्षित रखने में सुविधा होगी।