पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक–1, सालावाला (हाथीबड़कला), देहरादून में आयोजित 55वीं सी. संभागीय खेल प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक अर्जित किए।
प्रतियोगिता के अंतर्गत हैंडबॉल (अंडर-17 बालिका वर्ग) में केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी ने स्वर्ण पदक, केंद्रीय विद्यालय एचबीके नं. 1 ने रजत पदक तथा केंद्रीय विद्यालय रायवाला ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
वहीं कबड्डी (अंडर-17 बालक वर्ग) में केंद्रीय विद्यालय आईआईपी ने स्वर्ण पदक, केंद्रीय विद्यालय मिर्थी ने रजत पदक तथा केंद्रीय विद्यालय मसूरी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
इसके अतिरिक्त हैंडबॉल (अंडर-17 बालक वर्ग) में केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी ने स्वर्ण तथा केंद्रीय विद्यालय रायवाला ने रजत पदक जीता। वॉलीबॉल (अंडर-14 बालक वर्ग) में भी केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। कबड्डी (अंडर-14 वर्ग) में एचबीके नं. 2 ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
समापन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य ने विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं आत्मविश्वास का विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए उत्साहित किया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का वातावरण है।
55वीं सी. संभागीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, जीते कई पदक

Leave a Reply