राजपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 खूड़बड़ा में स्थानीय महिलाओं द्वारा उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. बबीता सहोत्रा का पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए डॉ. बबीता सहोत्रा ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों की सुरक्षा और उनके संस्कारों की जिम्मेदारी अभिभावकों को स्वयं निभानी होगी। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को अनावश्यक रूप से मोबाइल फोन नहीं देना चाहिए तथा उन्हें अच्छे संस्कार और नैतिक शिक्षा प्रदान करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे कुम्हार की मिट्टी के समान होते हैं, जिन्हें जिस प्रकार ढाला जाता है, वे उसी प्रकार विकसित होते हैं। इसलिए माता-पिता को बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
डॉ. सहोत्रा ने कहा कि बच्चों को महान व्यक्तित्वों और महापुरुषों की प्रेरणादायक कहानियां सुनानी चाहिए, जिससे उनमें अच्छे संस्कार विकसित हों। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अत्यधिक मोबाइल उपयोग से बच्चों के व्यवहार के साथ-साथ उनकी आंखों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों की गतिविधियों पर नियमित नजर रखें और उन्हें रचनात्मक कार्यों की ओर प्रेरित करें।
उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि यदि एक लड़की शिक्षित होती है तो पूरा परिवार शिक्षित होता है। इसलिए प्रत्येक परिवार को अपनी बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करनी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. बबीता सहोत्रा ने भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं