आज माँ नंदा देवी मंडल, 21 कैंट विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा “एक कदम प्रकृति की ओर – किचन गार्डन हर घर की ओर” अभियान के अंतर्गत एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष श्री पुनीत बग्गा जी के निवास स्थान पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर माननीय विधायक श्रीमती सविता कपूर जी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अमित कपूर जी एवं मंडल अध्यक्ष श्री सुमित पांडे जी का प्रेरणादायी मार्गदर्शन एवं संरक्षण प्राप्त हुआ। उनके सतत प्रयासों, जनकल्याणकारी दृष्टिकोण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित सोच से इस अभियान को नई दिशा एवं ऊर्जा प्राप्त हुई।
कार्यक्रम का आयोजन किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री धीरज ग्रोवर जी की अध्यक्षता एवं नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। उनके कुशल मार्गदर्शन में “एक कदम प्रकृति की ओर – किचन गार्डन हर घर की ओर” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का सफल प्रयास किया गया। कार्यक्रम में किचन गार्डनिंग के महत्व, जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लाभ तथा प्रत्येक परिवार को आत्मनिर्भर एवं स्वस्थ बनाने के उद्देश्य पर विस्तृत चर्चा की गई।
किसान मोर्चा द्वारा संचालित इस अभियान का सफल समापन सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग के साथ सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मण्डल महामंत्री – शेखर नौटियाल जी , श्री राघव दीवान जी , श्री सतीश सहनी जी, और किसान मोर्चा से मंत्री श्री सुरेन्द्र रावत जी, कोषाध्यक्ष श्री मनीष गोयल जी, सोशल मीडिया प्रभारी एडवोकेट आशीमा खन्ना जी, विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण, जैविक जीवनशैली एवं प्रत्येक घर में किचन गार्डन स्थापित करने के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Leave a Reply