दून की बिगड़ती ट्रैफिक और हरियाली पर चिंता, संयुक्त नागरिक संगठन ने MDDA को सौंपे सुझाव

शहर में उगते कंक्रीट के जंगल,घटती हरियाली,प्रदूषण,ट्रैफिक जाम से परेशान दूनवासियों की चिंताओं को लेकर संयुक्त नागरिक संगठन का एक शिष्टमंडल मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी तथा सचिव मोहन सिंह बनिया से मिला।अधिकारियों ने बताया की मास्टर प्लान 2041 में नए एलिवेटेडरोड,फ्लाईओवर,एक्सप्रेसवे आदि का निर्माण सहित नगर के भूजल के स्तर को बढ़ाने के लिए ग्रुप हाउसिंग सोसायटीज,औद्योगिक क्षेत्रों,शिक्षण संस्थानों हेतु योजनाएं बनाई गई हैं।संगठन द्वारा दिए गए लिखित सुझावों में मास्टर प्लान 2041 को हिंदी में तैयार करने,200 वर्गमीटर से बड़े सभी भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग+ ग्रेवाटर रियूज़ को प्राधिकरण से नक्शा स्वीकृति की पूर्व-शर्त को शामिल किए जाने सहित ट्रैफिक में बाधक बाटल नेक आढ़त बाजार को भी तत्काल शिफ्ट किए जाने की भी मांग की।

इन्होंने नगर में वाहनों के बढ़ते दबाव से रोजाना चारों तरफ लगते ट्रैफिक जाम के स्थाई समाधान हेतु शहर की सभी सड़कों के ऊपर चारों ओर एलिवेटेड रोड बनाकर इन्हें आपस में कनेक्ट किए जाने की मांग सहित सिटीज़न प्लानिंग बोर्ड”गठित करने,अवैध निर्माण हेतु “फास्ट ट्रैक सेल”गठित करने की भी मांग की।शिष्टमंडल में गिरीश चंद्र भट्ट,मोहन सिंह खत्री,उमेश सक्सेना,देवेंद्र सिंह राणा,सुशील त्यागी,सत्य प्रकाश चौहान,ठाकुर शेर सिंह,अवधेश शर्मा,चंद्र किरण राणा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *