देहरादून। भजन सम्राट लखवीर सिंह लक्खा के दून पहुंचने पर पूर्व विधायक राजकुमार ने भेंट कर शॉल पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा है कि लखवीर सिंह लक्खा ने धार्मिक भावनाओं को अपने भजनों के माध्यम से देश विदेश में आगे बढ़ाने का काम किया है जो एक महान कार्य है। इस अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।