श्याम सुंदर मंदिर के वार्षिक उत्सव की तैयारियां तेज, हरिद्वार से लाया गया गंगाजल

श्री श्याम सुंदर मन्दिर पटेल नगर के 13 से 21 जून तक होने वाले वार्षिक उत्सव के लिए आज मन्दिर समिति के सदस्य मूर्तियों के स्नान के लिए हरिद्वार से गंगा जल लेकर आये। शनिवार 13 जून को शाम पांच बजे मंगल कलश यात्रा निकाली जायेगी। 14 से 21 जून तक आचार्य कमल किशोर श्री राम कथा करेगे।

हरिद्वार गंगा जल लेने के लिए प्रधान अवतार मुनियाल, महामंत्री गोविंद मोहन, मनोज सूरी, गौरव कोहली, तेजेंद्र हरजाई, ओम प्रकाश सूरी संजय मेहता, यशपाल मागो, तुषार खंडूजा, मनीष भाटिया, बृजेश भाटिया, एम पी कपूर, इंद्र मोहन भाटिया, आशीष विरमानी, पवन मेहंदीरता, भूपेंद्र चड्ढा आदि शामिल हुए।

मीडिया प्रभारी भूपेंद्र चड्ढा ने बताया कि मन्दिर को भव्य रूप से सजाया गया है। 17 जून को 12 घंटे का अखंड कीर्तन भी किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *