पटेल नगर बाजार में लाखों की चोरी से व्यापारियों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

पटेल नगर बाजार में रात्रि में लाखों रुपए के समान की चोरी होने पर दुकानदार भड़के मनमोहन शर्मा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दि की दिनांक 6 5 2026 समय लगभग 3:00 बजे पटेल नगर बाजार में चोरों ने सेनेटरी की दुकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान ले लेकर भाग गए जैसे ही दुकान स्वामी कमल भाटिया को दुकान में चोरी होने का पता चला तो स्वामी कमल भाटिया ने दुकानदार व्यापार समिति पटेल नगर को चोरी की घटना के बारे में जानकारी दी तो तुरंत मनमोहन शर्मा अध्यक्ष अपने दुकानदारों के साथ 4:00 बजे चोरी होने वाली घटना के पास पहुंचे सभी दूकान दार समान के चोरी होने को देखकर हतप्रद रह गए मनमोहन शर्मा अध्यक्ष ने थाना इंचार्ज को तुरंत कईं बार कॉल की लेकिन थाना इंचार्ज ने अभी तक कॉल नहीं उठाई और ना ही कॉल का जवाब दिया और ना कि थाना इंचार्ज ने पूछा कि आपने कॉल क्यों की थी दुकान स्वामी के भाई मोहित भाटिया ने कंट्रोल रूम 112 नंबर पर कॉल की पुलिस का कोई संतोषजनक जवाब ना मिला उसके उपरांत दुकान स्वामी और अध्यक्ष चौकी पर पहुंचे और उन्होंने पुलिसकर्मी को चोरी घटना की पूरी जानकारी दी सूचना देने के बाद काफी देर बाद जो पुलिस कर्मी पहुंचे सभी दुकानदारों में बहुत रोज था दुकानदारों ने पुलिस चौकी पर रिपोर्ट दर्ज की क्योंकि प्रभारी को पूर्व की घटनाओं से भी अवगत कराया गया दुकानदारों को माननीय पुष्कर सिंह धामी जी मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के होने वाले कार्यक्रम की जानकारी इस सूचना मिली तो सभी दुकानदार मनमोहन शर्माअध्यक्ष नेतृत्व में सभी दुकानदारों ने मुख्यमंत्री जी से कार्यक्रम में भेंट की और उन्हें चोरी की घटना के बारे में अवगत कराया गया तो माननीय मुख्यमंत्री जी ने आश्वासन दिया की हम इस पर तुरंत कार्रवाई करेंगे मनमोहन शर्मा जी ने कहा कि पुलिस और प्रशासन ने अगर चोरी का खुलासा और प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई न हुई तो बाजार में आंदोलन भी किया जाएगा.

प्रार्थना पत्र सोपने में प्रमुख दुकानदार एवं व्यापारी मनमोहन शर्मा जी अधिवक्ता (अध्यक्ष), सुदेश वर्मा, मीनाक्षी चौधरी जी , राकेश आर्य *मोहित भाटिया जी महासचिव, कमल भाटिया बलजीत सिंहजी , संजय सभरवाल जी , मनीष भाटिया, तिलक राज भाटिया , व्यापारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *