देहरादून में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल विजय पर मनाया जश्न, लड्डू वितरण कार्यक्रम आयोजित

भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के शुभ अवसर पर पंडित दीनदयाल मंडल धर्मपुर विधानसभा लालपुल मंडल कार्यलय पर

पूर्व महानगर उपाध्यक्ष अनन्त सागर जी के प्रतिष्ठान पर मिष्ठान (लड्डू) वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर माननीय विधायक श्री विनोद चमोली जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी को ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई दी तथा कहा कि यह जीत संगठन की एकजुटता और जनता के विश्वास का प्रतीक है

मा. पार्षद सतीश कश्यप जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बंगाल के बाद उत्तराखंड में भी तीसरी बार सरकार बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित करेगी

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आनंत सागर जी, महेश पांडे जी, मंडल अध्यक्ष आशीष गिरी जी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीव सिंघल जी उपस्थित रहे

इसके अतिरिक्त पार्षद रमेश गौड़ जी, वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र वाल्मीकि जी, महानगर अनुसूचित मोर्चा मंत्री अनिल कुमार जी, मगन सिंह पुंडीर जी, पूर्व पार्षद आफताब आलम जी सहित भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र संयोजक, पंडित दीनदयाल मंडल, धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत उनकी टीम, महानगर पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, पार्टी के जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष आशीष गिरी जी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीव सिंघल जी द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया

सतीश कश्यप

पार्षद, नगर निगम

भाजपा, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *