कैंट विधायक सविता कपूर के प्रयासों से प्रियदर्शनी एंक्लेव की सीवर समस्या के समाधान को मिली मंजूरी, जन्मदिवस पर युवाओं ने लगाया रक्तदान शिविर

कैंट विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 42 कांवली स्थित प्रियदर्शनी एंक्लेव में लंबे समय से चली आ रही सीवर समस्या के समाधान हेतु किए जा रहे प्रयासों के लिए क्षेत्रवासियों ने कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर के कार्यालय पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर ने बताया कि पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में सीवर लाइन की ढाल (स्लोप) न मिलने के कारण समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। लगभग तीन वर्ष पूर्व क्षेत्रवासियों द्वारा समस्या से अवगत कराए जाने के बाद उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों के साथ मौके पर निरीक्षण किया। निरीक्षण एवं सर्वे के उपरांत जल संस्थान द्वारा सीवर पंपिंग स्टेशन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया, जिसे माननीय मुख्यमंत्री के सहयोग एवं आशीर्वाद से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य प्रारंभ किया जाएगा तथा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आगामी बरसात से पूर्व कार्य पूरा कर लिया जाए। विधायक सविता कपूर ने कहा कि चुनाव के दौरान किया गया वादा—क्षेत्र के शत-प्रतिशत घरों को सीवर लाइन से जोड़ने का—पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया जा रहा है।

इस दौरान श्री अशोक छाबड़ा (अध्यक्ष), श्रीमती नीतिका रावत (सचिव), श्री विशाल शर्मा, श्री अमित सिंह रावत, श्री हरीश रतूड़ी, श्री बच्चन एस चौहान, श्री पी.एस. मनराल, श्रीमती गरिमा अरोड़ा, श्रीमती दीपा रतूड़ी एवं श्रीमती हेमा रतूड़ी सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

वहीं कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर के जन्मदिवस के अवसर पर युवाओं द्वारा रक्तदान शिविर एवं कढ़ी-चावल भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर विधायक सविता कपूर ने युवाओं के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि रक्तदान जैसे प्रयास किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम बनते हैं।

कार्यक्रम संयोजक सूरज सिंह बिष्ट एवं सिद्धार्थ कसाना ने सभी युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक सविता कपूर सादगी की प्रतिमूर्ति हैं और उनके सरल स्वभाव के कारण उनकी लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है।

इस अवसर पर महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री कुलदीप पंत, संतोष थापा, पार्षद विनोद रावत, रमेश काला, मनीष पाल, सूरज भान चौहान, अभिषेक बिष्ट, आलोक कुकरेती, गोविंद साहनी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *