देहरादून। इंद्रा कॉलोनी, कुमार चौक, चख्खूवाला में आयोजित 10वें श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक राजकुमार ने प्रतिभाग किया। दोनों नेताओं ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया तथा आयोजन समिति एवं क्षेत्रवासियों को गणेश चतुर्थी महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर लालचंद शर्मा ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। गणेश उत्सव हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए भगवान श्री गणेश से प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि गणेश चतुर्थी का पर्व आस्था और उल्लास का पर्व है। इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजकों एवं क्षेत्रवासियों को महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
दोनों नेताओं ने आयोजन समिति के सदस्यों से मुलाकात कर महोत्सव की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आयोजन के लिए समिति को बधाई दी। उल्लेखनीय है कि 14 से 24 सितंबर तक आयोजित हो रहे इस महोत्सव में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भजन संध्या, विशाल भंडारा तथा शोभायात्रा एवं विसर्जन का कार्यक्रम भी रखा गया है।
आर्यन शर्मा जी ,सत्तू वीरा जी ,मनीष सकलानी ,रजत पारस ,नितिन काली ,गोविंद महादेव ,नीरज सोनकर ,गगन सोनकर ,आकाश सोनकर, गिरीश सोनकर, अमीचंद सोनकर , अमन प्रजापति , विनय थापा,शुभम् राणा , सौरव थापा ।