आदि शक्ति महिला राम लीला समिति की ओर से चक्कुवाला में राम लीला का भव्य समापन भारत मिलाप कार्यक्रम के साथ धूमधाम से किया गया।
समापन के अवसर पर चक्कुवाला में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सुंदर घोड़े की पालकी में श्री राम, लक्ष्मण के साथ माता सीता सुशोभित रहीं। पूरी यात्रा के दौरान जय श्री राम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
चक्कुवाला में जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया।शोभायात्रा के बाद चक्कुवाला के श्री शिव राम मंदिर में भारत मिलाप का आयोजन किया गया। भारत मिलाप के पावन और भावुक दृश्य को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस दौरान मंदिर परिसर में पुष्पवर्षा के साथ-साथ प्रसाद व मिष्ठान का भी वितरण किया गया।
इस अवसर पर संजय कनोजिया, अर्जुन सोनकर, हरीश नारंग, सतीश कपूर, चंदर मोहन अरोड़ा, विनोद ध्यानी, हरदीप गढ़वाली, सुनील राणा, रवि शर्मा, मीना शर्मा, भागीरथ ध्यानी, कैलाश अग्रवाल, प्रकाश नेगी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने यात्रा का पूरे चक्कुवाला में जोरदार स्वागत किया।आयोजकों ने बताया कि महिला समिति के प्रयास से राम लीला का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत मिलाप ने इस आयोजन को और भी यादगार बना दिया।