राजपुर रोड विधानसभा से डॉ. सुश्री स्वराज विद्वान की दावेदारी मजबूत, भाजपा नेतृत्व के सामने पेश की दावेदारी – hindikhabar24x7.com

राजपुर रोड विधानसभा से डॉ. सुश्री स्वराज विद्वान की दावेदारी मजबूत, भाजपा नेतृत्व के सामने पेश की दावेदारी

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज होने लगी है। इसी बीच देहरादून की राजपुर रोड विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री डॉ. सुश्री स्वराज विद्वान की दावेदारी को लेकर चर्चाएं तेज हो रही हैं।

लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के चलते डॉ. स्वराज विद्वान राजपुर रोड विधानसभा सीट से एक मजबूत दावेदार के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज की हैं।

डॉ. स्वराज विद्वान भाजपा में वर्तमान मे प्रदेश उपाध्यक्ष,ऋषिकेश जिले की प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रही है इससे पूर्व प्रदेश मंत्री,राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री, हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रभारी और उत्तरकाशी की पूर्व जिलाध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं।

इसके साथ ही वह राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, (भारत सरकार )मे सदस्य केबिनेट स्तर रह चुकी है तथा डॉ. आंबेडकर प्रतिष्ठान से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों पर भी कार्य कर चुकी हैं।

महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और वंचित वर्गों के उत्थान के क्षेत्र में उनके योगदान को राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर सम्मान मिला है। उन्हें तीलू रौतेली पुरस्कार, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, समरसता अवार्ड, महिला शक्ति शिरोमणि अवार्ड और नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

शैक्षणिक रूप से एमए, बीएड और पीएचडी की योग्यता रखने वाली डॉ. स्वराज विद्वान का मानना है कि राजनीति का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना होना चाहिए।

राजपुर रोड में महिला नेतृत्व और सामाजिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा-

राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव को देखते हुए डॉ. स्वराज विद्वान की दावेदारी महत्वपूर्ण मानी जा सकती है। पार्टी संगठन में लंबे अनुभव, सामाजिक कार्यों और महिला नेतृत्व के आधार पर सुश्री विद्वान ने भाजपा नेतृत्व के सामने अपनी दावेदारी प्रस्तुत करदी हैं।

अब निगाहें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर रहेंगी कि आगामी विधानसभा चुनाव में राजपुर रोड सीट से पढ़ी लिखी बेदाग छवि एवं पर भरोसा जताया जाता है या नहीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *