राजपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजकुमार के सहयोग से दृष्टि आई इंस्टीट्यूट, देहरादून द्वारा हरि सिंह पंचायती मंदिर धर्मशाला, ओल्ड डालनवाला, देहरादून में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में क्षेत्र के बुजुर्गों, महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान कुल 90 लोगों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई, जिनमें 14 लोगों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई। दृष्टि आई इंस्टीट्यूट की चिकित्सकीय टीम द्वारा शिविर में आए लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें नेत्र स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक परामर्श भी दिया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री राजकुमार ने कहा कि “जनसेवा ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। विशेषकर बुजुर्गों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बेहद लाभकारी हैं। हमारा प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक कठिनाइयों के कारण आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे।”
श्री राजकुमार ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाली दृष्टि आई इंस्टीट्यूट की चिकित्सकीय टीम एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित एवं समाजसेवा से जुड़े ऐसे प्रयास भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।
स्थानीय नागरिकों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए पूर्व विधायक श्री राजकुमार एवं दृष्टि आई इंस्टीट्यूट की टीम का आभार व्यक्त किया।
इस मौके कर सोम मैठाणी, सुनील पासी, दिनेश नेगी, प्रदीप रावत, मुकेश डिमरी, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे