वन विकास निगम कर्मचारी संघ द्वारा आज भी वन विकास निगम मुख्यालय में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम जारी है कर्मचारियों की मुख्य समस्याएं सेवा निवृत्त कर्मचारियों का देयकों का भुगतान, स्केलर संवर्ग के कर्मचारियों को 2000 रूपए ग्रेड पे, फिल्ड संवर्ग के कर्मचारियों को शिथिलीकरण का लाभ, कर्मचारियों के हित में माननीय न्यायालयों के परमादेशों के तहत कर्मचारियों के देयकों का भुगतान एवं वन विकास निगम में हुए भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच शीघ्र की जाए और दोषियों को दण्डित किया जाय।
वन विकास निगम मुख्यालय अरण्य विकास भवन 73 नेहरू रोड देहरादून में विगत दिवस दिनांक 12/11/2026 से कर्मचारी संघ द्वारा धरना/प्रदर्शन कार्यक्रम जारी है वन विकास निगम से सात – आठ वर्ष की अवधि से सोलह सौ से अधिक कर्मचारी जो कि सेवा निवृत्त हुए हैं उनके देयकों का भुगतान वन विकास निगम द्वारा न किया जाना बहुत ही बिगड़ना का विषय बना हुआ है । एक सौ से अधिक सेवा निवृत्त कर्मचारी बीमारी की वजह से दिवंगत हो चुके हैं जिनके आश्रित रूके हुए देयकों के भुगतान की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
धरना स्थल पर बैठे सेवानिवृत्त कर्मचारियों का कहना है कि यदि हमारे देयकों का भुगतान यथाशीघ्र नहीं होता है तो हमें मजबूरन आमरण अनशन (भूख हड़ताल) पर बैठने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
आज दिनांक:- 18/11/2026 को धरना /प्रदर्शन में शामिल होने वाले राजेन्द्र राणा , जगत सिंह नेगी , दिवाकर शाही , राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल , गजेन्द्र सिंह राणा, राजकुमार सैनी, रमेशचंद्र सैनी, सुरेश राठौर, ज्ञान चन्द्र शर्मा, पवन कुमार शर्मा, शोभा राम सैनी, मदनमोहन जखमोला, सुमन सिंह सजवाण एवं देश उपदेश भट्ट आदि रहे ।