उत्तराखंड के पारंपरिक लोकपर्व ईगास बग्वाल के अवसर पर दिनांक 20 नवंबर 2026 को सूर्य मंदिर छठ पार्क, ब्रह्मपुरी में भव्य ईगास महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर आज कार्यक्रम स्थल पर आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय महापौर श्री सौरभ थपलियाल जी एवं माननीय विधायक श्री विनोद चमोली जी सहित पूर्व महापौर श्री सुनील उनियाल गामा जी, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्री मनमोहन कंडवाल जी एवं अन्य गणमान्य अतिथिगण सम्मिलित होंगे।
इस अवसर पर पार्षद सतीश कश्यप ने कहा कि ब्रह्मपुरी क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से ईगास बग्वाल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की शुरुआत कुछ वर्ष पूर्व उनके द्वारा की गई थी। क्षेत्रीय पार्षद एवं समिति के संरक्षक के रूप में इस परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजन को व्यवस्थित एवं भव्य स्वरूप देने के उद्देश्य से समिति का गठन किया गया है, जिसके माध्यम से प्रतिवर्ष महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
महोत्सव में उत्तराखंड के लोक कलाकार अपनी पूरी टीम के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। संस्कृति विभाग के सहयोग से उत्तराखंड के पारंपरिक लोकगीतों एवं लोकसंस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री पुष्पराज ध्यानी जी, सचिव श्री दीपक रावत जी, कोषाध्यक्ष श्री प्रसाद नौटियाल जी, गौरव बड़ाकोटी,अजय ममगाईं, देवी दयाल रावत, महेश्वरी पंवार, प्रिया पंत,नरेंद्र रावत एवं राजेश चौहान मीना रावत,नन्दा रावत,कुसुम नैनवाल,विधा बिष्ट,सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।