गोपाष्टमी पर देहरादून में हुआ गौ पूजन, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने का लिया संकल्प – hindikhabar24x7.com

गोपाष्टमी पर देहरादून में हुआ गौ पूजन, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने का लिया संकल्प

गौ सम्मान आहवान अभियान के अंतर्गत आज गोपाष्टमी के पावन अवसर पर गौ माता को राष्ट्र माता बनाने के निर्णायक संकल्प के साथ गौ माता राष्ट्र माता का मंत्र देने वाले संत गोपाल मणि जी महाराज की सिरीयो थानो देहरादून और मां संतोषी गौशाला टपकेश्वर महादेव देहरादून में विशेष गौ पूजन किया गया गौ माताओं को मंगल तिलक लगाने के साथ ही पुष्प माला और अंगबस्त्र योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी के पावन सानिध्य में चढ़ाया गया गौ माताओं को चारा, गुड, फल आदि खिलाने के साथ साथ पुष्प वर्षा की गई साथ ही पूरे शहर में सड़कों मे घूम रहे गौ वंश को गुड, चारा, फल आदि खिलाने के साथ साथ लोगों को गौ वंश को सड़क में खुला ना छोड़ने का आग्रह किया गया।

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गई माता राष्ट्र माता बृहद हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर किया योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी ने मुख्यमंत्री जी से महाराष्ट्र की तर्ज पर गौ माता को राज्य माता का दर्जा प्रदान किए जाने का आग्रह किया विदित रहे उत्तराखंड सरकार ने गौ माता को राष्ट्र माता बनाने का प्रस्ताव विधानसभा में ध्वनि मत से पारित कर 2018 में ही केंद्र सरकार को भेजा है आज के कार्यक्रम में योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी, आचार्य आयुष पोखरियाल, ऋषिपाल, विजयपाल, जितेंद्र मलिक आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *