राजपुर में मीठो थकाली हिमालयन किचन में गूंजे देउसी-भैलो के पारंपरिक गीत – hindikhabar24x7.com

राजपुर में मीठो थकाली हिमालयन किचन में गूंजे देउसी-भैलो के पारंपरिक गीत

नेपाली एवं गोरखा संस्कृति की समृद्ध परंपरा देउसी-भैलो का पर्व राजपुर स्थित विक्रांत थापली के प्रतिष्ठान ‘मीठो थकाली हिमालयन किचन’ में बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर कमला थापा एवं उनकी पूरी टीम ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ देउसी-भैलो की सुंदर प्रस्तुति दी। टीम के सदस्यों ने पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से गोरखा एवं नेपाली संस्कृति की खूबसूरती को जीवंत कर दिया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कलाकारों का गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

आयोजक की पूरी टीम ने विक्रांत थापली को देउसी-भैलों के माध्यम से बधाई और शुभकामनाएँ दी कि हिमालयन किचन खूब तरक्की करे और हमारी गोरखा संस्कृति का नाम रोशन करे।

आयोजक की अध्यक्षा कमला थापा के साथ प्रभा शाह, गायक कलाकार दीप्ति, सतीश, माया पंवार, विनीता क्षेत्री, सविता, तारा देवी सारू मगर, कविता क्षेत्री आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *