गोवर्धन पूजा के अवसर पर पलटन बाजार स्थित प्राचीन जंगम शिवालय मंदिर में हुआ पूजन, भंडारे का भी आयोजन – hindikhabar24x7.com

गोवर्धन पूजा के अवसर पर पलटन बाजार स्थित प्राचीन जंगम शिवालय मंदिर में हुआ पूजन, भंडारे का भी आयोजन

गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर देहरादून के पलटन बाजार स्थित प्राचीन जंगम शिवालय मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान की पूजा कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजन के उपरांत मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लालचंद्र शर्मा ने समस्त प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्व और त्योहार हमारी धार्मिक आस्था, परंपराओं और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। गोवर्धन पूजा प्रकृति, गौवंश और पर्यावरण के प्रति सम्मान एवं संरक्षण का संदेश देती है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।

श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री कृष्णा गिरी जी महाराज ने गोवर्धन पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन संस्कृति में प्रत्येक पर्व का अपना आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व है। गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और सेवा भाव की प्रेरणा देती है। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से हमारी प्राचीन परंपराएं आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचती हैं।

कार्यक्रम में दिगंबर रवि गिरी जी, दिगंबर तेज गिरी जी, आचार्य मनोज डांडिया, श्री लालचंद्र शर्मा, अनुपम शर्मा, सुशील अग्रवाल, अशोक मिश्रा, अजय कपूर एवं रोशन राणा सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *