टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ कांग्रेस की न्याय यात्रा शुरू, प्रीतम सिंह के नेतृत्व में देहरादून में निकलेगी पदयात्रा – hindikhabar24x7.com

टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ कांग्रेस की न्याय यात्रा शुरू, प्रीतम सिंह के नेतृत्व में देहरादून में निकलेगी पदयात्रा

जनता के अधिकारों, न्याय और जनहित के मुद्दों को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने आज देहरादून से न्याय यात्रा का शुभारंभ किया। चुनाव अभियान समिति के माननीय अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी ने देहरादून स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और न्याय की कामना के साथ न्याय यात्रा का आगाज़ किया।

टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के उपरांत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन से राजपुर और मसूरी विधानसभा में न्याय यात्रा प्रस्तावित है। राजपुर विधानसभा में पदयात्रा के दौरान चौक, घंटाघर, पलटन बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क करते हुए राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स तक यात्रा निकाली जाएगी।

कांग्रेस की इस न्याय यात्रा का उद्देश्य प्रदेश की जनता के बीच पहुंचकर उनके सवालों, समस्याओं और अपेक्षाओं को सुनना तथा न्याय, अधिकार और सम्मान की लड़ाई को मजबूती प्रदान करना है। कांग्रेस का मानना है कि लोकतंत्र में जनता की आवाज़ सर्वोपरि है और अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाना तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करना विपक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

देहरादून में न्याय यात्रा के शुभारंभ के साथ ही कांग्रेस पार्टी ने इस अभियान को प्रदेशव्यापी स्वरूप देने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। इसी क्रम में आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र में भी न्याय यात्रा निकाली जाएगी। आने वाले दिनों में सहसपुर, विकासनगर, चकराता, धर्मपुर, कैंट, ऋषिकेश सहित प्रदेश के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी न्याय यात्रा आयोजित की जाएगी।

कांग्रेस पार्टी का संकल्प है कि न्याय यात्रा केवल एक पदयात्रा तक सीमित न रहे, बल्कि यह जनता के दुख-दर्द, अधिकारों और आकांक्षाओं से जुड़ा व्यापक जनसंपर्क अभियान बने। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझेंगे और उनके समाधान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेंगे।

कांग्रेस पार्टी ने कहा कि न्याय, सम्मान और जनहित के लिए उसका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। जनता के अधिकारों की रक्षा, अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाने और प्रदेश के आम नागरिकों के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस सड़क से सदन तक अपनी जिम्मेदारी निभाती रहेगी।

न्याय की आवाज़, जनता के साथ — यही कांग्रेस का संकल्प है।

इस दौरान प्रीतम सिंह के साथ पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा, सूर्यकांत धस्माना,संचार सचिव वैभव वालिया,मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी,अश्विनी बहुगुणा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर जोगी वीरेंद्र पोखरियाल संग्राम सिंह पुंडीर अभिनव थापर सुशांत बोरा मनमोहन शर्मा गौतम नौटियाल पीयूष गौड़ प्रशांत खंडूरी रितेश जोशी राहुल मनवाल सोनिया आनंद अनूप कपूर अमित रावत इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *