माँ डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर कांग्रेस नेताओं ने लिया आशीर्वाद, भंडारे में श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद – hindikhabar24x7.com

माँ डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर कांग्रेस नेताओं ने लिया आशीर्वाद, भंडारे में श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद

नवरात्रि एवं विजयदशमी के पावन अवसर पर माँ डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर माँ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान बहनों के साथ माँ के दरबार में भजन-कीर्तन भी किया। इसके पश्चात #भंडारे में पधारे भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया तथा आदरणीय महंत जी का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं माननीय विधायक श्री Pritam Singh जी, पूर्व मंत्री श्री शूरवीर सिंह सजवाण जी, उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सरदार बलजीत सोनी जी, पूर्व विधायक श्री राजकुमार जी, वरिष्ठ नेता श्री सुरेंद्र कुमार अग्रवाल जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लालचंद शर्मा जी एवं माँ डाट काली मंदिर के वरिष्ठ सेवादार श्री दिनेश अग्रवाल जी सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता साथी भी भंडारे में शामिल हुए और माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

माँ डाटकाली की कृपा सभी पर बनी रहे और सबका जीवन सुख-समृद्धि एवं खुशहाली से परिपूर्ण हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *