तहसील देहरादून के राजस्व ग्राम रेनीवाला में बुधवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा धान की फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया गया.
निरीक्षण के दौरान 43.30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के त्रिभुजाकार प्लॉट में धान की फसल की कटाई की गई, जिसमें कुल 9.52 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई.
फसल कटाई प्रयोग के माध्यम से धान की उत्पादकता का आकलन किया जाता है. इस दौरान संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फसल की उपज का आंकलन किया गया.