सीनियर सिटिजन सोसायटी प्रेमनगर के प्रतिनिधिमंडल ने थानाध्यक्ष गिरीश नेगी से की शिष्टाचार भेंट – hindikhabar24x7.com

सीनियर सिटिजन सोसायटी प्रेमनगर के प्रतिनिधिमंडल ने थानाध्यक्ष गिरीश नेगी से की शिष्टाचार भेंट

सीनियर सिटिजन सोसायटी प्रेमनगर देहरादून के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा आज प्रेमनगर थानाध्यक्ष श्री गिरीश नेगी जी से शिष्टाचार भेंट की गई।
सोसायटी अध्यक्ष श्री ए के कौल जी ने इस मुलाकात में इस क्षेत्र में बुजुर्गों की
समस्याओं की बात रखी।
महासचिव श्री गुलशन माकिन जी ने इस क्षेत्र में अकेले रह रहे बुजुर्गों की सुरक्षा पर ध्यान देने का आग्रह किया।
वरिष्ठ सदस्य श्री सूरज प्रकाश भाटिया जी ने प्रेमनगर बाजार में ट्रैफिक से बुजुर्गों को होने वाली दिक्कत की बात रखी।
सोसायटी कोषाध्यक्ष श्री अशोक कुमार जी व श्री गजेंद्रपाल मल्होत्रा जी ने आवारा पशुओं से बुजुर्गों को चोट लगने की बात गंभीरता से कही।
थानाध्यक्ष महोदय ने सोसायटी सदस्यों की बुजुर्गों संबंधित अन्य समस्याओं को भी गंभीरता से सुनते हुए कहा कि इन सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल द्वारा थानाध्यक्ष महोदय को सोसायटी की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
थानाध्यक्ष प्रेमनगर से भेंट करने वालों में सीनियर सिटीजन सोसायटी, प्रेमनगर प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष श्री एके कौल, महासचिव श्री गुलशन माकिन, कोषाध्यक्ष श्री अशोक कुमार, वरिष्ठ सदस्य श्री सूरज प्रकाश भाटिया, श्री बीबी कौल एवं श्री गजेंद्र पाल मल्होत्रा जी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *