क्लेमेनटाउन में शहीद लेफ्टिनेंट धीरेंद्र अत्री को श्रद्धांजलि, सेना और क्षेत्रवासियों ने बलिदान दिवस पर किया नमन – hindikhabar24x7.com

क्लेमेनटाउन में शहीद लेफ्टिनेंट धीरेंद्र अत्री को श्रद्धांजलि, सेना और क्षेत्रवासियों ने बलिदान दिवस पर किया नमन

क्लेमेनटाउन में शहीद लेफ्टिनेंट धीरेंद्र अत्री जी के बलिदान दिवस को स्थानीय सेना के साथ मिलकर सिट्रस संस्था और क्षेत्रवासियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शहीद लेफ्टिनेंट धीरेंद्र अत्री के पिता ब्रिगेडियर डी एस अत्री ने कहा कि उनको अपने बेटे के सर्वोच्च बलिदान पर गर्व है, ब्रिगेडियर डी एस अत्री ने स्थानीय सेना 14 डिवीजन का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने बलिदान दिवस को स्थानीय नागरिकों के साथ मनाया। सिट्रस के संरक्षक ब्रिगेडियर ओ पी एस चौहान ने कहा कि सामान्य रूप से व्यक्ति की मृत्यु के 12 दिन बाद समाज भूल जाता है,लेकिन देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के हर वर्ष मेले लगते हैं और समाज हमेशा उनको याद करता है और समाज ऋणी रहता है। सिट्रस के संरक्षक महेश पाण्डे ने कहा कि क्लेमेनटाउन निवासी शहीद लेफ्टिनेंट धीरेंद्र अत्री जी 2003 में कुपवाड़ा में 3,आतंकवादियों को मारने के बाद वीरगति को प्राप्त हुए इसी लिये उनको कीर्ति चक्र से नवाजा गया। इस अवसर पर ब्रिगेडियर डी एस अत्री, ब्रिगेडियर ओ पी एस चौहान, सिट्रस संस्था संरक्षक महेश पाण्डे, सिट्रस अध्यक्ष गोविंद पांडे, कर्नल सुरेश आहलूवालिया, कर्नल सी एम रायजादा, कर्नल विक्रम नेगी, पुष्कर सामंत, कैप्टन आर पी भट्ट, प्रेम बडोला,देवदत्त, मनोज सिंह, आर के गुप्ता, बच्चन नेगी, नवीन तिवारी, पी पी सिंह, कुशाल सिंह,राजबीर, एस एस राठौर, कैप्टन त्रिलोक चंद, प्रवीण सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *