अंकिता भंडारी हत्याकांड: दुष्यंत गौतम के विरोध में देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंककर मनाया काला दिवस – hindikhabar24x7.com

अंकिता भंडारी हत्याकांड: दुष्यंत गौतम के विरोध में देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंककर मनाया काला दिवस

आज 15 अक्टूबर 2026 कारगी चौक देहरादून धर्मपुर विधानसभा में अंकित भंडारी हत्याकांड के दोषी VIP दुष्यंत कुमार गौतम का पुतला दहन, विरोध प्रदर्शन करो काला दिवस मनाया गया,आज धर्मपुर विधानसभा, देहरादून में भाजपा नेता दुष्यंत गौतम का पुतला दहन कर हाथों मे काली पट्टी बांध कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। आज सुबह 4:30 बजे इंडिया गेट दिल्ली से अंकिता के माता-पिता को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने और उत्तराखंड राजभवन घेराव के दौरान प्रदेश के शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में काला दिवस मनाया गया। विरेंद्र पोखरियाल, प्रदेश महासचिव ने कहा की “दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति और सरकार के दमनकारी रवैये के खिलाफ आज कारगी चौक धर्मपुर विधानसभा देहरादून में विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका गया है। काला दिवस मनाकर हमने स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है।” लालचंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा”अंकित के माता-पिता को सुबह 4:30 बजे इंडिया गेट से हिरासत में लेना बेहद शर्मनाक है। यह भाजपा सरकार की तानाशाही का प्रमाण है। हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।” राजकुमार, पूर्व विधायक ने कहा “लोकतंत्र में अपनी बात रखना सबका अधिकार है, लेकिन राजभवन घेराव जैसे शांतिपूर्ण कार्यक्रम में हमारे शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार करना लोकतंत्र की हत्या है। सरकार डरी हुई है।”

प्रदेश कांग्रेस इस दमन के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी। प्रदर्शन में पार्षद मुकीम, पार्षद अमित भंडारी, पार्षद जाहिद अंसारी, पार्षद महेंद्र रावत ( बबी ) कांग्रेस वरिष्ठ नेता संजय शर्मा, कैंटोनमेंट बोर्ड के पूर्व सभासद सुलेमान अंसारी, पूर्व पार्षद अन्नू कपूर, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष महिपाल शाह,संजय काला, मानवेंद्र सिंह, हेमंत उप्रेती,सुबोध वर्मा, रिपु दमन सिंह, मोहन गुरुंग, शहजाद अंसारी, अमनदीप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र पंवार,रमेश रमोला, सुरेश पार्चे, दीवान सिंह बिष्ट,आशीष देसाई, मुकेश चौहान, देवेंद्र पाल सिंह, सुरेश कुमार, खुर्शीद,कैलाश वाल्मीकि,राजू मेहरा, अमिताभ थपलियाल, नितिन रावत,मोहम्मद आलम,संजय थापा,सुमित राज थापा, गुरुनैन फैजल खान, अक्षत भंडारी, पुनीत, गौरव, मनीष ध्यानी, सागर भंडारी, दीपक कंडारी,सिद्धू धीमान, राजवीर,जयेंद्र सिंह, सुनील शर्मा एवं कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *