शारदीय नवरात्रि अनुष्ठान में भगत सिंह कोश्यारी ने किए मां वैष्णो देवी के दर्शन, विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन – hindikhabar24x7.com

शारदीय नवरात्रि अनुष्ठान में भगत सिंह कोश्यारी ने किए मां वैष्णो देवी के दर्शन, विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन

विशेष शारदीय नवरात्रि पूजा अनुष्ठान 2026 में आज प्रातः विशेष पूजा अर्चना के साथ धर्म नगरी हरिद्वार से पधारे आचार्य विनीत बडोनी और अन्य 4 ब्राह्मणों ने श्री दुर्गा सप्तशती पाठ किया, गढ़ी कैंट की कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद की महिला भजन कीर्तन मंडली ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी सायंकाल में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी ने माता वैष्णो देवी का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया मंदिर के संस्थापक योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी ने उनके दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की सायंकाल में विशेष श्रृंगार और आरती की गई आज के कार्यक्रम में योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, आचार्य विनीत बडोनी, डा मथुरा दत्त जोशी भगवती जोशी गीता जोशी ऋषिपाल हर्षपति रयाल आचार्य आयुष पोखरियाल विजय पाल आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *