द पॉली किड्स, देहराखास में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि डांडिया उत्सव, माता रानी की आरती के साथ हुआ शुभारंभ – hindikhabar24x7.com

द पॉली किड्स, देहराखास में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि डांडिया उत्सव, माता रानी की आरती के साथ हुआ शुभारंभ

द पॉली किड्स, देहराखास के प्रांगण में आज नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य डांडिया उत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माता रानी की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ किया गया। इसके बाद विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा – लहंगा, साड़ी, सलवार सूट, कुर्ता पायजामा और धोती कुर्ता पहनकर भाग लिया। बच्चों ने हाथों में डांडिया लेकर पारंपरिक गरबा और डांडिया नृत्य किया और खूब मौज-मस्ती की।

विद्यालय परिसर को फूलों, बंदनवार, रंगोली और दीपों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। ढोल-नगाड़ों की थाप पर बच्चे थिरकते नजर आए।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती हर्षिता तिवारी जी ने सभी बच्चों और अभिभावकों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और बच्चों के उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति और त्योहारों के महत्व से अवगत कराते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं मनीषा अरोड़ा, अंजलि, उषा, स्वाति, वंदना, ललित और स्मृति मैम का विशेष सहयोग रह|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *