बहुत ही हर्ष के साथ सूचित किया जा रहा है कि विगत 157वे वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रामलीला कला समिति अपने 158 वे वर्ष में आज दिनांक 12 अक्टूबर 2026 मे श्री रामलीला कला समिति द्वारा आयोजित श्री रामलीला के मंचन मैं दिखाया गया कि कल राम और सीता जन्म के पश्चात संपूर्ण अयोध्या नगरी एवं जनक नगरी में हर्षो उल्लास का आनंद है समस्त प्रजाजन एक दूसरे को बधाइयां और शुभकामनाएं देने में लगे हैं इसी के साथ-साथ राजा दशरथ के आंगन में चारों बालक धीरे-धीरे युवक बन गए ..आज अयोध्या नगरी में महर्षि विश्वामित्र का आगमन होता है और राजा दशरथ के निवेदन पर महर्षि विश्वामित्र चारों युवराज को शास्त्र और शास्त्र में निपुण करने के लिए वन में अपने आश्रम की ओर लेकर प्रस्थान करते हैं किसी बीच जब वन में चारों युवराज शिक्षा दीक्षा ग्रहण कर रहे होते हैं तब वहीं पर ताड़का ऋषि मुनियों के आश्रमों को नष्ट करने का प्रयास करती है जिस पर भगवान श्री राम ताड़का का वध करते है और यहां से विश्वामित्र जी चारों युवराजो को जनक नगरी की ओर लेकर प्रस्थान करते हैं जहां पर पथ पर वह अहिल्या का उद्धार भी करते हैं……
जैसा कि आप सभी को विदित है कि …*158 वे वर्ष में श्री रामलीला का आयोजन दिनांक 11 अक्टूबर 2026 से 23 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है* एक महत्वपूर्ण सूचना जो कि आप सभी को बतानी है कि *इस बार श्री रामलीला का मंचन श्री रामलीला बाजार में न होकर श्री अभय मठ शक्तिपीठ लक्ष्मण चौक देहरादून में वृंदावन मथुरा से आए कलाकारों द्वारा बहुत ही सुंदर और मनमोहक रूप में रात्रि 8:00 बजे से 11:00 बजे निकट हिन्दू नेशनल इंटर कॉलेज मे किया जाएगा* ।
इस अवसर पर श्री रामलीला कला समिति संरक्षक मंडल के महामंत्री श्री सोमप्रकाश शर्मा ,अध्यक्ष राकेश महेंद्रू ,कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद गोयल ,हर्ष कुमार, सुधीर जैन, दयाल गुप्ता, शोभित मांगलिक, मनमोहन जायसवाल, धन प्रकाश गोयल ,अरुण गोयल, तरुण शर्मा, शरद गोयल, बालेश गुप्ता, अनुराग अग्रवाल ,घनश्याम शर्मा ,तरुण , विक्की गोयल , मनोज कुमार ,जगमोहन सिंह रावत, सतीश कश्यप, आलोक जैन, मनोज सिंघल ,रोशन राणा हरीश चौहान, राजेश अग्रवाल व , शुभम गोयल आदि समस्त कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे…..